अमेरिका की नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) से भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अपने 27 सालों के शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्ति ले ली है,नासा के अधिकारी जेरेड आइज़ैकमान ने सुनीता विलियम्स की सराहना करते हुए उन्हें मानव अंतरिक्ष उड़ान की नेता बताया।

3 मिशनों में कुल 608 दिन अंतरिक्ष में बिताने वाली सुनीता विलियम्स का नासा अंतरिक्ष यात्री के लिए दूसरा सबसे लंबा समय है, विलियम्स ने 9 स्पेस वॉक पूरे किए, जिनकी कुल अवधि 62 घंटे और 6 मिनट थी, जो किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री के सबसे अधिक और नासा के इतिहास में चौथा सबसे लंबा स्पेस वॉक है,सुनीता विलियम्स का 1998 में नासा में चयन हुआ था, वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति हैं,उनका लास्ट मिशन जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर पर था, नासा ने मंगलवार (20 जनवरी) को घोषणा की कि उनकी सेवानिवृत्ति 27 दिसंबर, 2025 से प्रभावी हो गई है।
![]()
