अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले की कार और ऑटो की टक्कर मामले में पुलिस ने एक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जुहू पुलिस स्टेशन ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

मुंबई में बीती रात अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले में चल रही एक कार और ऑटो की टक्कर हो गई थी,एक्सीडेंट में दो लोग घायल हो गए थे, आरोपी की पहचान राधेश्याम राय के रूप में हुई है, अब पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया है।
![]()
