संगमनगरी में मौनी अमावस्या पर्व पर आखाड़ों के साथ साधु संतों पर और लाखों श्रद्धालू आस्था की डूबकी लगा रहे हैं,इस अवसर पर योगी सरकार ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करावाई, पुष्प वर्षा कर योगी सरकार ने सनातन की आस्था का सम्मान किया, वहीं पुष्प वर्षा से श्रद्धालु और साधु संत गदगद नजर आए, ठंड के बीच भक्ति का उत्साह देखते ही बनता है।

प्रयागराज के माघ मेला का तीसरा बड़ा पर्व मौनी अमावस्या माना जाता है, जिसका पुण्यफल पाने के लिए लोग लाखों की संख्या में संगम स्नान करने के लिए पहुंचते हैं,प्रयागराज के अलावा देश के अन्य जलतीर्थ जैसे हरिद्वार-काशी के गंगातट और गोदावरी आदि नदियों के किनारे भी लोग आस्था की डुबकी लगाई।
![]()
