लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ‘लव जिहाद’ मामले बवाल के बीच आज आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया, डॉ. रमीजुद्दीन को राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद इलाके में स्थित किराये के फ्लैट से गिरफ्तार किया,रमीज पर 50000 रुपए का इनाम घोषित था,डॉ. डॉक्टर रमीजुद्दीन पर KGMU में एक महिला जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ शारीरिक शोषण और जबरन उसका धर्मांतरण कराने की कोशिश का आरोप है,इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद करीब 17 दिन से डॉ. रमीजुद्दीन फरार था,50000 रुपए का इनाम डॉ. के खिलाफ पुलिस ने उसके घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था।
इसके पहले शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपने समर्थकों और हिंदू संगठनों के साथ KGMU पहुंचीं थी, जहां अपर्णा और वाइस चांसलर सोनिया नित्यानंद के बीच टकराव हुआ,जिसमे महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने KGMU की VC से पूछा कि मेडिकल यूनिवर्सिटी में धर्मांतरण की घटना कैसे हुई,यहां मेडिकल स्टाफ के साथ उत्पीड़न की घटनाएं क्यों हो रही हैं,इसके कुछ ही घंटों के बाद में डॉ. रमीजुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, KGMU के धर्मांतरण से जुड़े मामले में प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने संबंधित उच्च अधिकारियों से 22 दिसंबर 2025 को लेटर भी लिखा था।
![]()
