लखनऊ
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण () की प्रक्रिया के बाद मंगलवार को मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी गयी, जिसमें 12 करोड़ 55 लाख मतदाता शामिल हैं. यह आंकड़ा पूर्व की संख्या 15.44 करोड़ से लगभग दो करोड़ 89 लाख कम है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया के बाद मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी गयी है।
उत्तरप्रदेश में 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटेंगे, ड्राफ्ट लिस्ट के मुताबिक 2.17 करोड़ वोटर्स स्थानांतरित हुए जबकि, 46.23 लाख मृत वोटर्स के नाम कटेंगे, इसके अलावा 25.46 लाख डुप्लीकेट, 83.73 लाख अनुपस्थित वोटर्स के नाम भी कटेंगे 9.57 लाख अन्य श्रेणी के मतदाताओं का भी नाम कटेगा, 1.4 करोड़ वोटर्स को नोटिस मिलेगा उन्हें अपना दस्तावेज दिखाना होगा,अगर ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं है और आप जुड़वाना चाहता हैं तो फॉर्म – 6 भर सकते हैं. मतदाता सूची में नाम व फोटो सही कराने के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं. 6 जनवरी से मतदाता सूची में अपनी डिटेल संशोधन के लिए फॉर्मभर सकते है।
![]()
