उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में समाजवादी पार्टी के सदस्यों कोडीन कफ सिरप केस को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि राज्य में कोडीन सिरप से एक भी मौत नहीं हुई,इस मामले में 225 लोग नामजद हैं और 78 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं,मुख्यमंत्री ने कहा कि समय आने पर बुलडोजर भी चलेगा कोडीन केस में कोई अपराधी नहीं बचेगा।
सदन में कोडिन कफ सिरप केस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सब जानते हैं कि माफिया के साथ किसके कनेक्शन हैं? यूपी में सबसे बड़ा स्टॉक रखने वाले शैली ट्रेडर्स का शुभम जायसवाल,समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव और कैंट वाराणसी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अमित यादव का बिजनेस पार्टनर है,अमित यादव की फोटो अखिलेश यादव के साथ है,वह आपका पदाधिकारी है,और आप इससे इनकार नहीं कर सकते, सीएम ने कहा कि कोडिन कफ सिरप के लिए विभोर राणा को लाइसेंस समाजवादी पार्टी ने दिया था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले में एक आरोपी आलोक सिपाही की अखिलेश यादव के साथ गिफ्ट देते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं,जिस पर हमने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है,हमने अब तक 77 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,किसी को बख्शा नहीं जाएगा,जब सरकार की कार्रवाई अपने आखिरी स्टेज पर पहुंचेगी,तो आप में से कई लोग ‘फातिहा’ पढ़ने जाएंगे,हम आपको ऐसी हालत में भी नहीं छोड़ेंगे कि आप ‘फातिहा’ पढ़ सकें।
![]()
