उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में किराया मांगने पर मकान मालकिन की हत्या से सनसनी फैल गई, बुधवार देर रात राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओ रा काईमोरा सोसायटी में एक किरायेदार ने मकान मालकिन के सिर पर कूकर मारकर हत्या कर दी, और मालकिन का शव को लाल सूटकेस में बंद कर बैड के नीचे छिपा दिया, पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल जनपद हापुड की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी इंजीनियर उमेश शर्मा पत्नी दीपशिखा और एक बेटी के साथ ओरा काईमोरा सोसायटी के एम-105 फ्लैट में रहते हैं,उमेश शर्मा का इसी सोसायटी में एक अन्य फ्लैट एफ-506 है,जिसे 18 हजार रुपये प्रति माह किराये पर ट्रांसपोर्टर अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता निवासी सेक्टर-23 संजयनगर को एक वर्ष पूर्व दिया था, बुधवार की रात करीब आठ बजे जब दीपशिखा पांच माह का बकाया किराया मांगने अजय गुप्ता के पास पहुंचे तो किराया मांगने पर अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता ने दीपशिखा पर कूकर से हमला करते हुए गले को दुप्पटे से कस कर जान ले ली, पुलिस ने बेड के नीचे से सूटकेस में रखे शव को बरादम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![]()
