देश की राजधानी दिल्ली के कई जिला अदालतों और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है,धमकी के बाद दो सीआरपीएफ स्कूल समेत दिल्ली के साकेत कोर्ट,द्वारका कोर्ट,पटियाला हाउस और रोहिणी की अदालतों को तुरंत खाली कराया गया,जिन स्पॉट्स की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करते हुए गहन तलाशी अभियान चलाया गया।
मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे दिल्ली के प्रशांत विहार और द्वारका में स्थित सीआरपीएफ स्कूलों को एक साथ ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली, इस सूचना के तुरंत बाद, दिल्ली अग्निशमन सेवा और स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई, दोनों स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया और गहन तलाशी अभियान चलाया गया,वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों स्कूलों की अच्छी तरह से जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
वहीं दूसरी ओर धमकी के बाद साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस और रोहिणी स्थित अदालतों को तुरंत खाली करा लिया गया,सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, दोपहर के भोजन के बाद अदालती कार्यवाही को फिर से शुरू करने की अनुमति मिल सकती है, कोर्ट बार एसोसिएशन ने सदस्यों से शांत रहने, अधिकारियों के साथ सहयोग करने और अनावश्यक भीड़ या अफरा-तफरी न मचाने का अनुरोध किया गया।
![]()
