निर्माण कार्यों से जुड़े मजदूरों को लेकर केंद्र सरकार तत्पर नजर आ रही है,अब श्रमिकों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने डिजिटल ‘लेबर चौक’ मोबाइल ऐप लांच किया है,ऐप के माध्यम से श्रमिक अपने अनुभव और जरूरत के हिसाब से अपने स्थानीय इलाकों में ही काम ढूंढ पाएंगे।

केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को इस ऐप और सेस क्लेक्शन पोर्टल की शुरुआत की,इस ऐप के जरिए श्रमिकों और नियोक्ताओं को पंजीकरण की सुविधा मिलेगी,जहां श्रमिक अपना नाम, उम्र, अपना पता, मोबाइल नंबर और मेल आईडी डालकर पंजीकरण करा सकते हैं, इसमें अपने कौशल से जुड़ी जानकारी भरनी होगी जिससे श्रमिक की पूरी प्रोफाइल बनकर तैयार होगी,इसी तरह से नियोक्ताओं को अपने, प्रोजेक्ट और श्रमिकों की पूरी जानकारी ऐप पर दर्ज करनी होगी, जिससे श्रमिक अपनी जरूरत के हिसाब से अपने निकट क्षेत्र में काम खोज पाएंगे, औऱ लेबर चौक पर लगने वाली भीड़ से राहत मिलेगी।
![]()
