गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता मिली है, एटीएस ने तीन संदिग्धों आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, ये देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्ध आतंकवादी दो अलग-अलग मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं, फिलहाल, एटीएस यह जांच कर रही है कि वे देश में किन-किन जगहों पर हमले की साजिश रच रहे थे, ये पिछले एक साल से गुजरात एटीएस के रडार पर थे, तीनों को हथियार सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया, जानकारी सामने आई कि ये संदिग्ध आतंकवादी हथियारों का आदान-प्रदान करने के लिए गुजरात आए थे और देश के कई हिस्सों में हमले की योजना बना रहे थे, हालांकि एटीएस को पहले ही उनकी गतिविधियों की भनक लग गई थी, पुख्ता जानकारी के आधार पर एटीएस ने जाल बिछाया और तीनों संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया।
![]()
