लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर धमकी दी है, रणदीप मलिक अनिल पंडित नाम के सोशल मीडिया पर धमकी पोस्ट में रैपर बादशाह के टटीरी गाने का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इस गाने से हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश हो रही है,धमकी पोस्ट में लिखा है हमने पहले 2024 में तेरे कल्ब पे तुझे ट्रेलर दिखाया था, इस बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे।

पानीपत के मॉडल टाउन में शनिवार दोपहर असंध रोड अनेजा पेट्रोल पंप के पास मनी एक्सचेंज कार्यालय पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की,बदमाशों ने कार्यालय पर सात राउंड फायर की,कार्यालय संचालक ने संदिग्ध हालात पर घटना के आधे घंटे पहले ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई थी।
![]()
