दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के निकट भूमि पर अतिक्रमण हटाने पहुंची,इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया और कुछ लोगों ने पुलिस और एमसीडी कर्माचारियों पर पत्थरबाजी करते हुए हमला कर दिया, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात काबू किए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।
मंगलवार की देर रात (एमसीडी) कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया, देखते ही देखते भीड़ आक्रोशित हो गई,भीड़ ने पुलिस और कार्रवाई कर रही टीम पर पथराव कर दिया,पथराव के बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया,हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया,पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात काबू किए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
शहर के एसपी जोन (सीएसपीजेड) के उपायुक्त विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत एक बारात घर और एक डायग्नोस्टिक सेंटर ढहा दिया गया,जिन्हें दिल्ली हाईकोर्ट ने अतिक्रमण घोषित किया था,अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन लगभग 36,000 वर्ग फुट में फैली हुई है और इसमें बारात घर, एक डायग्नोस्टिक सेंटर और समुदाय भवन स्थित थे,अग्रवाल ने कहा कि यह कार्रवाई अदालत के आदेश के अनुसार अतिक्रमित भूमि को खाली करने के लिए की गई थी।
![]()
