अमेरिका ने अटलांटिक महासागर में वेनेजुएला से जुड़े एक रूसी ध्वज वाले तेल टैंकर को जब्त कर लिया है,US कोस्ट गार्ड्स ने करीब दो हफ्ते तक अटलांटिक महासागर में इस जहाज का पीछा किया था,अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक यह कदम वेनेजुएला के तेल निर्यात पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने का हिस्सा है,यह जहाज तेल खरीदने के लिए वेनेजुएला जा रहा था,इस ऑपरेशन के बाद हालात बहुत संवेदनशील हो गए।

हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी तरह की सैन्य भिड़ंत नहीं हुई,रूस का एक सैन्य जहाज और पनडुब्बी भी उसी इलाके में मौजूद था,इस घटना पर रूस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है,हालांकि रूसी विदेश मंत्रालय ने जहाज़ ज़ब्त किए जाने से पहले कहा था कि वह रूसी तेल टैंकर मेरिनेरा के आसपास पैदा हुई असामान्य स्थिति पर नज़र रख रहा है,आधिकारिक समाचार एजेंसी तास द्वारा प्रकाशित मंत्रालय के बयान में आगे कहा गया कि “पिछले कई दिनों से अमेरिकी तटरक्षक बल का एक जहाज़ मेरिनेरा का पीछा कर रहा है, जबकि हमारा जहाज़ अमेरिकी तट से लगभग 4,000 किलोमीटर दूर है।” बुधवार को सार्वजनिक समुद्री ट्रैकिंग साइटों ने जहाज़ की स्थिति स्कॉटलैंड और आइसलैंड के बीच उत्तर की ओर बढ़ते हुए दिखाई दिया, अमेरिकी अधिकारी ने भी पुष्टि की कि जहाज़ उत्तरी अटलांटिक में था।
![]()
