भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया, 8 मार्च 2026 को गुजरात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने 255 रन का विशाल लक्ष्य रखा,जिसके जवाब में कीवियों की टीम 159 रनों पर ढेर हो गई,अक्षर पटेल ने भी 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीसरी बार खिताब जीत लिया. वह सबसे ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला देश बन गया. इसके अलावा पहली बार किसी देश ने घरेलू मैदान पर इस टाइटल को जीता है,रोहित शर्मा (2024) और एम.एस. धोनी (2007) के बाद 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत यह उपलब्धि हासिल की।
![]()
