‘
देश की पहले को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च किया गया है, नई सर्विस की औपचारिक शुरुआत केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की, भारत टैक्सी के चालकों को ड्राइवर नहीं बल्कि सारथी कहा जाएगा और सारथी ही मालिक होगा।

भारत टैक्सी, दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में ओला, उबर जैसी टैक्सी प्रोवाइडर को चुनौती देगी, भारत टैक्सी को केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय और NeGD यानी नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन ने मिलकर तैयार किया है, केंद्र ने इसके लिए सहकार टैक्सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड के साथ MoU किया है, सरकार का दावा है कि, भारत टैक्सी में कैब ड्राइवर्स को उनके हक का पूरा पैसा मिलेगा. साथ ही यूजर्स को सर्ज प्राइसिंग और प्राइवेट कैब्स जैसी कंपनियों की मनमानी से भी छुटकारा मिलेगा।
भारत टैक्सी के चालकों को ड्राइवर नहीं बल्कि सारथी कहा जाएगा. सरकार का कहना है कि, सारथी ही मालिक होगा. क्योंकि इस सर्विस के दौरान यूजर द्वारा दिए जाने वाले किराए का पूरा पैसा सीधे कैब चालक के खाते में जाएगा, जहां ओला-उबर जैसी कंपनियां राइड के बाद फेयर में से एक मोटा हिस्सा कमिशन के नाम पर काट लेती हैं, वहीं भारत टैक्सी सीधे तौर पर कैब चालकों को बड़ी राहत देगा, ऐसा आमतौर पर देखा जाता है कि, कैब चालक और कंपनियों के बीच फेयर और कमिशन को लेकर झंझट होती रहती है।
![]()
