अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के 16वें दिन ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने धमकी दी है,कि अगर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जिंदा हैं तो उन्हें ढूंढकर मारेंगे,अल जजीरा के मुताबिक, IRGC ने कहा, बच्चों का हत्यारा अगर जीवित है, तो पूरी ताकत से उसका पीछा करेंगे और उसे मारेंगे।
उन्होंने अपने आधिकारिक वेबसाइट सीपाह न्यूज़ पर लिखा, ‘अगर यह बच्चे मारने वाला अपराधी ज़िंदा है तो हम पूरी ताक़त से उसका पीछा कर उसे मार डालेंगे।’ यह धमकी ऐसे समय में आई है जब युद्ध के बीच में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे को मारने की धमकी दी गई है,कुछ समय पहले नेतन्याहू ने भी ईरान के नये सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को मारने की धमकी दी थी।

बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी मौत की ख़बरों को साफ-साफ नकार दिया,दरअसल नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे इसराइल-अमेरिका-ईरान जंग के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात कर रहे थे,वीडियो पोस्ट होते ही कुछ लोग बोले कि वीडियो में नेतन्याहू के दाहिने हाथ में छह उंगलियाँ दिख रही हैं,वीडियो के क़रीब 35 सेकंड पर, छोटी उंगली के पास थोड़ा अतिरिक्त मांस दिखा, जिसे लोग छठी उंगली समझ बैठे,उन्होंने कहा कि ये एआई से बने वीडियो की गलती है,एआई में अक्सर उंगलियाँ गड़बड़ दिखती हैं,फैक्ट-चेक करने पर पता चला कि ये सिर्फ छाया या हाथ की मुद्रा की वजह से ऐसा लगा था,उधर इजराइली पीएम के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं और ऐसी खबरें फेक न्यूज हैं।
![]()
