दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है,जिसके बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है।
आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को बरी किए जाने की खबर सामने आते ही आप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी,कार्यकर्ता ढोल,नगाड़ों के संग कार्यालय पहुंचे और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी प्रकट की, आप ने आरोप लगाया कि केवल चुनावी जीत के लिए केजरीवाल पर झूठा केस गढ़ा गया था, अब आप पूरी मजबूती के साथ इस मामले को दिल्ली की जनता के बीच ले जाएगी
![]()
