नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीन दिवसीय यात्रा पर दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गए हैं जहां वह जोहानिसबर्ग में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे,शिखर सम्मेलन के अलावा प्रधानमंत्री जोहानिसबर्ग में उपस्थित कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं,वहां वह छठे IBSA (भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्रा के लिए रवाना होने से पहले एक बयान में कहा,‘मैं शिखर सम्मेलन में भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करूंगा,जो हमारे ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के आदर्शों के अनुरूप है,मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,मैं जोहानिबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहा हूं,इसमें अनेक वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा,शिखर सम्मेलन के दौरान मैं विश्व के विभिन्न नेताओं से मुलाकात करूंगा,पहली बार G20 शिखर सम्मेलन अफ्रीकी महाद्वीप पर आयोजित किया जा रहा है,भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान 2023 में अफ्रीकी संघ को G20 की सदस्यता प्रदान की गई थी,दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में G20 नेताओं के 20वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर पीएम मोदी 21-23 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर हैं।
![]()
