हांगकांग के ताई पो क्षेत्र में बुधवार को भीषण आग से सात हाईराइज बिल्डिंग जलकर राख हो गई, देखते ही देखते इमारतें आग का गोला बन गई,इस इलाके में धुएं का गुबार पूरे आसमान में फैल गया,भीषण आग से इलाके में अफरातफरी मच गई,लोग इधर-उधर भागते दिखाई दिए,भीषण आग हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

हांगकांग फायर ब्रिगेड की तरफ से जानकारी दी गई,जबकि 700 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, कई लोगों के अब भी इमारतों में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

ताई पो क्षेत्र की इस हाउसिंग सोसायटी में कुल 8 इमारतें और 2,000 फ्लैट्स वाला बड़ा हाउसिंग एस्टेट है, जिसमें 4,600 से ज्यादा लोग रहते हैं,इनमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी शामिल हैं. आग के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।

![]()
