अयोध्या: रामनगरी स्थित राम मंदिर परिसर से एक मुस्लिम कश्मीरी शख्स को मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया, आनन-फानन में मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है,शुरूआती पूछताछ में कश्मीर से लेकर अजमेर तक का कनेक्शन सामने आया,विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं,उसकी कुंडली खंगालने के लिए कश्मीर पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।

राम मंदिर में शनिवार की दोपहर 55 साल के श्रीनगर के सोपिया निवासी अबू अहमद शेख ने राम मंदिर के गेट डी-वन से मंदिर में प्रवेश किया,वहां उसने रामलला के दर्शन किए और दर्शन करने के बाद निकास द्वार से बाहर निकलते समय दक्षिणी परकोटे के पास रुक गया,वह फर्श पर बैठ गया और नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगा वहां मौजूद श्रद्धालुओं को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी तो श्रद्धालुओं ने उसे पकड़ लिया।
राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश में कश्मीरी व्यक्ति के पकड़े जाने के बाद पूरी अयोध्या में अलर्ट घोषित कर दिया गया और चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, जो कश्मीरी शॉल बेच रहे थे। इनमें से एक जम्मू कश्मीर के पहलगाम का रहने वाला है। यह दोनों युवक अयोध्या धाम में कश्मीरी शाल बेच रहे थे, पुलिस इन्हें पकड़कर अयोध्या कोतवाली ले गई है, जहां पूछताछ की जा रही है।
जांच एजेंसी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह शख्स अयोध्या क्यों आया? और मंदिर में क्यों गया?
![]()
