उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए, प्रदेश के 17 नगर निगमों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद संदिग्ध घुसपैठियों की सूची तैयार करें, इस बड़े अभियान के लिए प्रशासनिक अमले को अलर्ट मोड पर रखते हुए, कमिश्नर और आईजी को इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अधिकारी एक्शन में आ गए हैं।
कमिश्नर व आईजी को प्रथम चरण में डिटेंशन सेंटर बनाने का निर्देश दिया गया है,ये डिटेंशन सेंटर प्रदेश के हर मंडल में बनाए जाएंगे,इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक कई रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोग यूपी के अलग-अलग शहरों में कूड़ा बिनने और सफाई का काम कर रहे हैं, जिनमें से कई के पास असम के आधार कार्ड मिले हैं,एजेंसियों को शक है कि कुछ लोग फर्जी दस्तावेज़ तैयार कराकर यूपी तक पहुंचे हैं,जिसके बाद अब बांग्लादेशी और रोहिंग्या की पहचान, दस्तावेज़ों की जांच और सत्यापन तेजी से किया जा रहा है।
![]()
