उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर से सर्दी का सितम जारी है,पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने दिन के साथ रात के पार में भी गिरावट दर्ज की गई है,
तो प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और कोहरे के चलते कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ाने का फैसला किया है,साथ ही सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को ठंड से राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें रैन बसेरे, अलाव और गर्म कपड़ों का वितरण शामिल है,यह फैसला बच्चों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
इस बार ठंड का प्रकोप पूरे प्रदेश में फैला हुआ है. लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली, अयोध्या, झांसी समेत करीब 50 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. घना कोहरा होने से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
![]()
