फरीदाबाद के जैश मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में डॉक्टर शाहीन को गिरफ्तार किया गया है,मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त जाँच में सामने आया है,कि लखनऊ की महिला डॉक्टर डॉ. शाहीन शाहिद को पाकिस्तान स्थित जेईएम के महिला विंग ‘जमात-उल-मोमिनात’ की ब्रांच को कथित तौर पर भारत में स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

शाहीन का मुख्य सहयोगी पुलवामा का डॉ. मुजम्मिल गनी है, जो अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर था,दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त जाँच में सामने आया है कि कथित तौर पर शाहीन जेईएम प्रमुख मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर के नेतृत्व वाले इस विंग की भारतीय शाखा की प्रमुख थीं, शाहीन की गिरफ्तारी के बाद उसकी कार से राइफल और गोला-बारूद बरामद हुआ।
लखनऊ के लाल बाग इलाक़े की रहने वाली डॉ. शाहीन शाहिद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ी हुई हैं,10 नवंबर की रात को हरियाणा पुलिस और जम्मू कश्मीर की पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया, पूछताछ में सामने आया है कि उनकी मर्सिडीज स्विफ्ट डिजायर कार का इस्तेमाल हथियारों को छिपाने के लिए किया जा रहा था,कार से एक एके क्रिंकोव राइफल, एक पिस्टल, दो खाली कारतूस और दो अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुए।
![]()
