विश्व हिंदू परिषद (VHP) की युवा शाखा बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष विनय कटियार ने संकेत दिए हैं कि वह अयोध्या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं, यही नहीं मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए कटियार ने कहा कि चुनाव की तैयारी बढ़िया चल रही है,एक बार नहीं दो दो बार आएंगे चुनावी मैदान में उतरेंगे।

पूर्व सांसद और हिंदुत्व के फायर ब्रांड नेता कटियार ने बीते दिनों यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी से भी मुलाकात की थी, इस मुलाकात के बाद विनय कटियार ने पहली बार नए सिरे से सियासी ताल ठोंकी है,कटियार ने चुनाव संबंधी तैयारियों के सवाल पर कहा कि हमारी तैयारी हमेशा रहती है, यह किसने कह दिया कि तैयारी नहीं है, कार्यकर्ताओं के साथ आवास पर बैठक के बाद कटियार ने कहा कि राम जन्मभूमि हमारी है, स्वाभाविक है डंका यही से बजेगा।
![]()
