Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (01 फरवरी) को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट लोकसभा में पेश किया,मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह तीसरा बजट रहा, देश के करोड़ों टैक्सपेयर्स, खासकर मिडिल क्लास और एनआरआई के लिए बजट 2026 बड़ी राहत लेकर आया है, भले ही इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बड़ी छूट नहीं दी गई, लेकिन सरकार ने टैक्स कानून को ज्यादा मानवीय, सरल और विवाद-मुक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 53.47 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पेश किया, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 85 मिनट के भाषण में किसानों, पशुपालकों से लेकर वस्त्र-परिधान और तकनीक के क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए कई अहम एलान हुए। इनसे जुड़े कई उत्पादों के आयात शुल्क में छूट दी जाएगी, बजट में कई बड़े एलान किए हैं खासकर भारतीय अर्थव्यवस्था को अमेरिकी टैरिफ से बचाने के लिए सरकार ने कई नए प्रावधान किए हैं। इनमें निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कुछ आयात शुल्क घटाने की घोषणा की गई है, जिससे व्यापारियों को मुख्य तौर पर राहत मिलेगी। इसके अलावा घरेलू खपत बढ़ाने के लिए भी कई चीजों के शुल्क को घटाया गया है।
![]()
