उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मिलावटी आटे की बड़ी खेप बरामद हुई हैं,जहां खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जलेसर रोड स्थित ब्रह्मलाल ट्रेडर्स आटा फैक्ट्री को सील कर फैक्ट्री से 20 लाख का माल जब्त किया, वहीं मौका पाकर फैक्ट्री मालिक देखकर फरार हो गया,खाद्य सुरक्षा टीम ने आटे और पाउडर के नमूने सीलकर जांच के लिए भेज दिया है।
टीम को छापेमारी के दौरान सात बोरी सेलखड़ी (कैल्शियम) सफेद पाउडर मिला है, टीम ने 20 लाख का माल जब्त करने के साथ ही फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
![]()
