उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादासे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,यह हादसा उस वक्त हुआ जब सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एक एंबुलेंस दुर्घटना की शिकार हो गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सुबह करीब 8:30 बजे हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला के पास हादसा हुआ,इस एंबुलेंस में लखनऊ से सूबेदार सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर गाजीपुर लाया जा रहा था,हादसे में देवरिया के गइला, दुधिला निवासी साजन सिंह (35), गौरव सिंह (28), राम समुझ सिंह (40) और चालक जसपाल (30) की मौत हो गई।
हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो एसआई शैलेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे,यातायात बाधित न हो इसका भी ध्यान रखा,एसआई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रुद्रपुर के गइला, दुधिला निवासी सत्यवान सिंह सूबेदार थे,उनका निधन हो गया था,उनका शव चंडीगढ़ से लखनऊ के रास्ते देवरिया घर ले जाया जा रहा था।
![]()

