दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को हुए कार विस्फोट में मुख्य संदिग्ध डॉक्टर उमर की मां और उसके दो भाइयों को पुलवामा से हिरासत में ले लिया गया है।
दिल्ली विस्फोट मामले में कोतवाली थाने के अंदर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. DCP उत्तरी दिल्ली, राजा बांठिया के मुताबिक UAPA के तहत FIR दर्ज कर ली गई है, उधर, फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल के सामने आने बाद लगातार पुलिस एक्शन में है, फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र में रात भर कांबिंग सर्च ऑपरेशन चला,ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि कार फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी चला रहा था,डॉक्टर उमर के पिता का नाम नबी भट है,जो फरीदाबाद के फलाह मेडिकल कॉलेज में बतौर डॉक्टर काम करता था,उसके पास एमडी मेडिसीन की डिग्री थी,जिसकी मां शमीमा बानो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के कोयल की रहने वाली है, डॉक्टर उमर फरीदाबार टेरर मॉड्यूल के एक अन्य डॉक्टर अदील का करीबी था,जांच एजेंसियों को इसी उमर को घटना को अंजाम देने का शक है।
![]()
