
एशिया कप 2025 का महामुकाबला रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेला गया, इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा शिकस्त देते हुए पाकिस्तान को 25 गेंदों के शेष रहते सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की,कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई और पवेलियन की तरफ लौटते हुए पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 128 रनों का आसान लक्ष्य रखा था,जिसे भारत ने 16वें ओवर में चेज कर लिया,कुलदीप यादव को 3 सफलता मिली थी,जबकि बुमराह और अक्षर को 2-2 विकेट मिले।
![]()
