राम की नगरी अयोध्या धाम और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग में नॉनवेज पकाने, बेचने और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा है,प्रशासन ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर रोक लगा दी है,इसके साथ ही प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अयोध्या में राम मंदिर और पंचकोशी मार्ग के आसपास नॉनवेज बिक्री पर प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी है,यह आदेश अब सिर्फ दुकान पर नहीं बल्कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियां पर लागू रहेगा,सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि अयोध्या धाम और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के भीतर स्थित सभी होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, दुकानें, गेस्ट हाउस और होम-स्टे में नॉनवेज भोजन पकाने, बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी,इसके साथ ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे इस क्षेत्र में नॉनवेज सामग्री की डिलीवरी न करें, सभी होटल संचालकों, दुकानदारों और डिलीवरी कंपनियों को इस निर्णय की जानकारी दी गई है,प्रशासन को हाल के दिनों में लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि पहले से लागू प्रतिबंध के बावजूद कुछ होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे में पर्यटकों को ऑनलाइन फूड डिलीवरी के जरिए नॉनवेज परोसा जा रहा है,अब खाद्य विभाग की शक्ति से भक्तों में संतोष है।
![]()
