आज 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र लगोगा,चंद्र ग्रहण नई दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ समेत भारत के कई शहरों में देगा जाएगा,चंद्र ग्रहण रात 09 बजकर 58 मिनट से लेकर देर रात 01 बजकर 26 मिनट तक रहेगा,वैसे तो यह चंद्र ग्रहण 3 घंटे 28 मिनट का है,लेकिन ग्रहण स्पर्श यानी छाया स्पर्श से लेकर पूर्ण मोक्ष तक चंद्र ग्रहण करीब साढ़े 5 घंटे की अवधि का होगा,छाया स्पर्श का समय रात 08.59 बजे है और पूर्ण मोक्ष का समय रात 02.24 बजे है।

चंद्र ग्रहण के दौरान देश के कई हिस्सों में ‘ब्लड मून’ नजर आएगा, चंद्र ग्रहण के समय जब चंद्रमा लाल रंग का दिखता है तो इस घटना को ‘ब्लड मून’ कहते,पूर्ण चंद्र ग्रहण यानी ब्लड मून वाला चरण रात 11:00 बजे से रात 12:22 बजे तक होगा. यही वो समय होगा, जब चंद्र ग्रहण अपने पीक पर रहेगा. चंद्र ग्रहण का पीक चंद्र ग्रहण का पीक टाइम 11.42 बजे बताया जा रहा है।
पूर्ण चंद्र ग्रहण की घटना बहुत दुर्लभ होती है. इससे पहले भारत में व्यापक रूप से दिखाई देने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण साल 2018 में हुआ था, अब पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने का अगला मौका 31 दिसंबर 2028 को होगा,इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पितृपक्ष के संयोग में लग रहा है, ज्योतिष गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण पर पितृपक्ष का संयोग करीब 122 साल बाद बना है।
![]()
