भारत की एकता और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा रविवार को फरीदाबाद में पहुंची। यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान बाबा बागेश्वर ने पदयात्रा का उद्देश्य बताते हुए हिंदुओं से जागने की अपील की, उन्होंने कहा कि जातिवाद से उठकर राष्ट्रवाद के बारे में सोचना है।
बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हिंदुओं के संरक्षण के लिए, देश को धर्म, जाति और छुआछूत से मुक्त कराने के लिए हम तीन राज्यों दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पदयात्रा कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि देश का हिंदू जागे, देश सनातनियों का देश है, हम लोगों को जातिवाद से उठाकर राष्ट्रवाद का महत्व बताते हुए जागरूक करना चाहते हैं, धर्म नहीं बचेगा तो देश नहीं बचेगा और देश नहीं बचेगा तो धर्म भी नहीं बचेगा।

![]()
