उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति के बाद होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सूबे में सियासी हलचल तेज हो गई है,सोमवार को इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की, पीएम के सरकारी आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर करीब एक घंटे तक मुलाकात चली, 2026 में दोनों नेताओं के बीच यह पहली औपचारिक बैठक थी।
उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे में बड़े फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं,ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री से संभावित फेरबदल और नए मंत्रियों को शामिल किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
इसके अलावा कुछ मंत्रियों को हटाए जाने या विभागों में फेरबदल की भी चर्चा है,संगठन की कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं,माना जा रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव और इसी वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की जाएगी।
![]()
