पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ विरोध रैली का नेतृत्व किया,गुरूवार को राजनीतिक परामर्श फर्म I-PAC के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद रैली आयोजित की गई,जिसमें बड़ी संख्या में टीएमसी नेता और कार्यकर्ता जुटे प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ नारे लगाए।

टीएमसी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां चुनाव से पहले पार्टी के रणनीतिक दस्तावेजों तथा डेटा को हाथ लगाने की कोशिश कर रही हैं,जिससे राजनीतिक माहौल और गरमाया गया है,पार्टी का कहना है कि यह कार्रवाई चुनाव वर्ष में राजनीतिक दबाव पैदा करने की साजिश का हिस्सा है,इसके खिलाफ दिल्ली समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है,वहीं टीएमसी नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय की I‑PAC के खिलाफ छापेमारी का विरोध करते हुए केंद्र सरकार पर कड़ी टिप्पणियां कीं।
उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ FIR दर्ज कराने के मामले पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि कानून सबसे ऊपर है,उन्होंने कहा कि यह मामला अब हाईकोर्ट में है, इसलिए फैसले का इंतजार करना चाहिए।
![]()
