T20 वर्ल्ड कप भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को बुरी तरह से पछाड़कर घुटनों पर ला दिया है, कलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को हुए एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान की 61 रनों से करारी हरा हुई,इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई है,पाकिस्तान को रौंदने के बाद भारत को दो अंक तो मिले,टी20 विश्व कप में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में आठवीं जीत है।

सलामी बल्लेबाज इशान किशन के तूफानी अर्धशतक के साथ भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या (16 रन पर दो विकेट),वरुण चक्रवर्ती (17 रन पर दो विकेट),जसप्रीत बुमराह (17 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई,पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान (44) के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया खेल पाया,शाहीन शाह अफरीदी नाबाद 23 पर सिमट गए।
![]()
