प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के मौके पर सोमनाथ मंदिर पहुंचे,‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ एवं राजकोट में ‘वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन’ सहित कई कार्यक्रमों में भाग लिया,गुजरात के सोमनाथ धाम में 8 से 11 जनवरी तक स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है,11 जनवरी को सुबह सोमनाथ महादेव का महाअभिषेक किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे,इसके बाद मंदिर में सोमनाथ महादेव की महाआरती होगी।
इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए जगह-जगह कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गिर सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे के पास स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ महादेव मंदिर के पास हेलीपैड पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
![]()
