भारतीय कंपनी लावा देश में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद अब विदेश में भी अपने प्रोड्क्टस उतारेगी,सस्ते और किफायती स्मार्टफोन बेचने वाली लावा का स्मार्टफोन सेगमेंट में ग्लोबल डेब्यू होने जा रहा है,कंपनी अपनेे अपकमिंग स्मार्टफोन ‘लावा अग्नि 4’ को यूके में भी बेचेगी,अगले साल की पहली तिमाही से वहां लावा अग्नि 4 उपलब्ध कराया जाएगा, भारत में यह स्मार्टफोन 20 नवंबर को लॉन्च हाे रहा है।

देसी ब्रैंड ‘लावा इंटरनेशनल’ हो चला है,पहली बार भारत से बाहर विदेशी मार्केट में लावा का अग्नि स्मार्टफोन बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है,सोशल मीडिया पोस्ट का दावा है कि Lava Agni 4 को भारत के अलावा यूनाइटेड किंगडम यानी यूके में भी बेचा जाएगा,हालांकि भारत के स्मार्टफोन मार्केट में लावा टॉप-10 कंपनियों में भी नहीं आती है,बावजूद इसके लावा एंट्री लेवल और मिड रेंज में तमाम मॉडलों को लॉन्च करता आया है।
![]()
