उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की शीर्ष नौकरशाही में भारी बदलाव किया है,गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के 14 अधिकारियों का तबादला किया है, 18 सितंबर 2025 को जारी सूची में प्रमुख सचिव IAS शशि प्रकाश गोयल को अहम जिम्मेदारियां दी गईं हैं।

कुल 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं,जिनमें मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल के पास से सभी विभाग हटा लिए गए हैं,अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष, पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपशा, अपर मुख्य सचिव, समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा परियोजना निदेशक, यूपीडास्प के पद से अवमुक्त हुए हैं वहीं कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार का कद बढ़ाते हुए उन्हें अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) भी बना दिया गया है,साथ ही बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार के पास से हटाकर पार्थसारथी सेन शर्मा को दे दिए गए हैं, प्रमुख सचिव पार्थसारथी के पास अभी तक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग थे,बड़े बदलाव में जहां अमित कुमार घोष, पी गुरुप्रसाद और रणवीर प्रसाद का कद बढ़ाया गया है, वहीं मुकेश कुमार मेश्राम और अमृत अभिजात को अपेक्षाकृत कम महत्व के माने जाने वाले विभाग मिले हैं,IAS मनीष चौहान प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, उ०प्र० पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक, हिन्दी संस्थान, उत्तर प्रदेश बनाया गया है,IAS रणवीर प्रसाद वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार रहेगा,IAS अनामिका सिंह आयुक्त, खाद्य एवं रसद,उत्तर प्रदेश,IAS भूपेंद्र एस,चौधरी को मंडलायुक्त बरेली बनाया गया है।
![]()
