लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फिर कोहरे और कड़ाके के ठंड का डबल अटैक हो सकता है,लखनऊ, कानपुर, मेरठ और वाराणसी सहित 34 जिलों में घना कोहरा पड़ रहा है, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली और गोरखपुर जैसे जिलों के लिए बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां सुबह के समय विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो जाती है, मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में अगले 24 घंटे के दौरान 30 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 जनवरी से पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है,पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 17 और 18 जनवरी को आकाश में बादल छाए रहेंगे,18-20 जनवरी के दौरान बारिश होने की संभावना है,जिससे ठंडी हवाओं के कारण ठंड और बढ़ सकती है,कोहरे की वजह से कई जगहों पर दृश्यता तेज़ी से कम हो गई। कुछ जगहों पर दृश्यता लगभग 50 मीटर हो गयी जबकि पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों पर घना कोहरा दृश्यता लगभग 200 मीटर रही। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और अयोध्या उन शहरों में शामिल थे जहां सुबह के समय कम दृश्यता रही।
![]()
