भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने कोलंबो में नेपाल को हराकर पहला ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप खिताब भी अपने नाम कर लिया है,भारत ने नेपाल को 7 विकेट से हराकर पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप ‘क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड 2025’ का खिताब अपने नाम कर लिया, इसके साथ ही यह जीत दिव्यांग महिला खिलाड़ियों की हिम्मत,और सपनों की उड़ान बन गई है,कमाल की बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाया और सभी मैचों को जीतकर इस टूर्नामेंट में भी अपना दबदबा बना लिया।
रविवार को कोलांबों में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया,नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने यह लक्ष्य 12.1 ओवर में ही 47 गेंद रहते हासिल कर लिया,भारत की ओर से खुला शरीर ने 27 गेंद पर चार चौकों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए,मुंबई में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को नवी मुंबई में हराकर महिला क्रिकेट के नए अध्याय की शुरुआत की, अब तीन हफ्तों के अंदर ही भारतीय महिला ब्लाइंड टीम भी वर्ल्ड कप का खिताब उठाकर ब्लाइंड क्रिकेटरों ने भी देश के लिए ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
![]()
