बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार अत्याचार और मार काट का दौर जारी है,एक और 28 वर्षीय हिंदू युवक समीर दास को कट्टरवादियों ने बेरहमी कत्ल कर दिया,इस निर्दयी हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है,दागनभुइयां में 28 साल हिंदू युवक समीर कुमार दास की बेरहमी से हत्या की गई है,समीर कुमार दास रामानंदपुर गांव (मातुभुइया संघ) का निवासी था और बैटरी चालित ऑटो-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था।
बांग्लादेश के दक्षिणी हिस्से चटगांव डिवीजन के फेनी जिले के दागनभुइयां इलाके में रविवार रात 28 वर्षीय हिंदू युवक समीर कुमार दास की पीट-पीटकर और चाकू मारकर हत्या कर उनका ऑटोरिक्शा भी लूट लिया,बताया जाता है कि समीर रविवार शाम करीब 7 बजे ऑटोरिक्शा लेकर घर से निकले थे,देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की,रात करीब 2 बजे जगतपुर गांव के एक खेत में स्थानीय लोगों ने उसका शव देखा, शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं,ऑटोरिक्शा नहीं मिला, जिससे लूट की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, लेकिन घटना के कई घंटे बाद तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
यह 24 दिनों में नौवीं घटना थी, जो पूरे बांग्लादेश में हिंदू समुदायों को निशाना बनाकर की जा रही हिंसा में बढ़ोतरी को दिखाती है, 9 जनवरी को भारत ने फिर से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं पर बार-बार हो रहे हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की, भारत लगातार पड़ोसी देश में स्थिति पर नजर रख रहा है। उम्मीद की जा रही है कि सांप्रदायिक हिंसा की ऐसी घटनाओं से सख्ती से निपटा जाएगा।
![]()
