दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को भी दिन में घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन गंभीर श्रेणी में दर्ज की गयी,केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सुबह के वायु गुणवत्ता बुलेटिन में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया।

कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में अब वायु प्रदूषण से बचने के लिए मास्क भी पर्याप्त नहीं हैं,इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है,जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने यह बातें उस समय कही जब एक मामले की सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल समेत कुछ वरिष्ठ अधिवक्ता अदालत में पहुंचे,इस पर जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि आप सब यहां क्यों आ रहे हैं? हमारे पास वर्चुअल सुनवाई की सुविधा है, कृपया इसका लाभ उठाएं,इस पर सिब्बल ने कहा कि हम मास्क का उपयोग कर रहे हैं।

सुबह के वायु गुणवत्ता बुलेटिन में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया,सीपीसीबी के मुताबिक,37 निगरानी केंद्रों में से 27 ने एक्यूआई का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में बताया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है,राजधानी और आसपास के शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है,वायु प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि इमारतें और सड़कें मुश्किल से दिखाई दे रही हैं।।
![]()
