कमेडियन राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद,सभी सहयोगियों और चाहने वालों का धन्यवाद किया,उन्होनें कहा मुझे मेरी जर्नी में बहुत प्यार मिला है, मैं सभी का शुक्रगुजार हूं, मैं सभी के आशीर्वाद की वजह से ही ग्रो हुआ,फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए और काम मांगते हुए राजपाल ने कहा,’जिन्होंने मदद की है वो एक और मदद कर दें,कैरेक्टर मेरी मर्जी का और पैसा उनकी मर्जी का।
उन्होंने कहा, ‘सभी लीगल मामले हाईकोर्ट में हैं,मैं अभी केस के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहता हूं, मैं कोर्ट के निर्णय की इज्जत करता हूं. कुछ ही दिनों में मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और सभी सवालों के जवाब दूंगा,साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील की. उन्होंने कहा कि जब वो जेल में थे तो कई ऐसे कैदी मिले,जिनकी सजा लगभग पूरी हो चुकी है,ऐसे में दिल्ली सरकार कानून के मुताबिक जांच करके, उन कैदियों के लिए कुछ अच्छा करें तो बहुत बेहतर होगा।
![]()
