ग्रीनलैंड को लेकर एक बार अमेरिका और डेनमार्क के बीच फिर से ठन गई है,डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड को हासिल करने की बात कह चुके हैं और इसे लेकर डेनमार्क ने अमेरिका के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है।
वेनेजुएला पर हमले और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद अब ट्रंप की नजर ग्रीनलैंड पर है,डोनाल्ड ट्रंप ने साफ तौर पर कहा है कि ग्रीनलैंड अमेरिका के लिए जरूरी है और वे इसे हासिल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं,अमेरिका, ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए सैन्य विकल्प का भी इस्तेमाल कर सकता है,उधर डेनमार्क ने अमेरिका सैन्य कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दे डाली है,डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने अमेरिका को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ग्रीनलैंड पर हमला हुआ तो हम गोली पहले चलाएंगे और सवाल बाद में पूछेंगे,आपको बता दें कि डेनमार्क नाटो गठबंधन के सदस्य देशों में से एक है,ऐसे में धमकी दी है कि अगर अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की कोशिश करता है, तो NATO (नाटो) सैन्य गठबंधन का अंत हो जाएगा।
![]()
