ईरान के सर्वोच्च नेता,अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधते हुए कहा,कहा कि इस्लामी गणराज्य विदेशी शक्तियों के लिए “किराए के सैनिकों” के रूप में काम करने वाले व्यक्तियों को बर्दाश्त नहीं करेगा,हमारे देश में कुछ दंगाई देश की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर अमेरिकी राष्ट्रपति को खुश करने की कोशिश में लगे हुए हैं,ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप को अपने देश की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि ईरान किसी भी विदेशी दबाव के सामने नहीं झुकेगा।

खामेनेई ने ईरान के युवाओं से अपील करते हुए कहा,आप सभी देश में एकता बनाए रखें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें,एकजुट राष्ट्र किसी भी दुश्मन को हरा सकता है,खामेनेई ने देश को संबोधित करते हुए चेतावनी दी और कहा कि ईरान विदेशी समर्थित ऑपरेटिव्स (आतंकी एजेंटों) को बर्दाश्त नहीं करेगा और किसी भी विदेशी के आगे नहीं झुकेगा।
![]()
