नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के तार फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ने के बाद इसके उलटे दिन शुरू हो गए हैं,खबर है कि इस यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी गई है, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी है,इसके पीछे का कारण यूनिवर्सिटी का रिकॉर्ड अच्छी नहीं होना बताया जा रहा है।

AIU ने बयान जारी कर कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संज्ञान में आया है कि फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की स्थिति सही नहीं है,ऐसे में अल-फलाह यूनिवर्सिटी को दी गई एआईयू की सदस्यता तत्काल रद्द की जाती है,अल-फलाह यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से एआईयू का लोगो हटाना होगा,किसी भी गतिविधि में अल-फलाह यूनिवर्सिटी AIU का नाम और लोगो का इस्तेमाल नहीं कर सकता।
![]()
